फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teenage girl climbs tower to rescue her boyfriend

Raebareli News: प्रेमी को छुड़वाने के लिए टावर पर चढ़ी किशोरी

Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl climbs tower to rescue her boyfriend
सतांव। प्रेमी को जेल से छुड़वाने के लिए किशोरी रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मांग पूरी न होने पर टावर से कूदकर जान देने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद किशोरी को टावर से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन


डलमऊ क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षी किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। बीती 21 मार्च को पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला। उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। किशोरी गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे जुगराज मजरे हाजीपुर गांव आई थी। दोपहर दो बजे किशोरी गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन


किशोरी का कहना था कि उसके प्रेमी को जेल से छोड़ा जाए। इसके बाद ही वह टावर से नीचे उतरेगी। ऐसा नहीं होगा तो वह जान दे देगी। पुलिस ने प्रेमी को जेल से छुड़वाने का भरोसा देकर उसे नीचे उतरवाया। कार्यवाहक गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किशोरी को उनके घरवालों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed