फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teen Dipped in the pond

तालाब में नहाने गया किशोर डूबा

Fri, 16 Sep 2016 11:51 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teen Dipped in the pond
नहाने गया एक युवक डूबा - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के मोहनगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में स्नान करने गया एक किशोर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सैमसी गांव स्थित तालाब (सगरा) में भादौ पूर्णिमा पर आसपास के लोग स्नान करने आते हैं। चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी निवासी आदित्य कुमार (12) अपनी 
मां पुष्पा देवी के साथ तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया।

मां के चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने खोजबीन की। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजनों की सहमति पर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिवारीजनों को सौंप दिया। प्रभारी एसओ सुजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। परिवारीजनों की सहमति पर शव को उन्हें सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed