फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Team will reach door to door collect data of those who have not vaccinated against Corona

अभियान: घर-घर पहुंचेगी टीम, कोरोना का टीका न लगवाने वालों का जुटाएगी डाटा

Fri, 03 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Team will reach door to door collect data of those who have not vaccinated against Corona
रायबरेली। जिले में बुखार से पीड़ित व्यक्तियों, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षणयुक्त लोगों को खंगाला जाएगा। नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों व 45 साल से अधिक आयु के जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक नहीं ली, उनकी पहचान भी की जाएगी। जिले में सात से 16 सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची बना कर टीकाकरण कराया जाएगा। सात सितंबर से शुरू होने वाले अभियान में बुखार के रोगियों को चिह्नित करके उनकी सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना के साथ ही टीबी के लक्षणवालों को भी चिह्नित किया जाएगा। कोविड के साथ ही संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है, इसलिए लक्षण वाले लोगों का इलाज किया जाएगा। अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दो सदस्यीय टीम हर गांव में बनाई गई है। टीमें घर-घर जाकर लोगों की सूचना एक निर्धारित प्रारूप में दर्ज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीम के सदस्यों को दो रियूजेबल मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर दिए गए हैं। टीम द्वारा पल्स पोलियो की तर्ज पर हर घर की दीवार पर भ्रमण का अंकन किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद हर घर पर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार स्टीकर लगाया जाएगा। सर्वे के दौरान लक्षण वाले लोगों के मिलने पर तत्काल डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी।

सभासद ने छेड़ा टीकाकरण जागरूकता अभियान
शहर के वार्ड संख्या 27 के सभासद प्रतिनिधि मोहित सिंह ने वार्ड में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों को जागरूक करने के लिए मुस्कान वैन को रवाना किया। मोहल्ले के सभी घरों तक पहुंचकर वैन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र द्विवेदी, रमेश कुमार, अभय कुमार व नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। सभासद प्रतिनिधि के बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि वार्ड 27 के सभी लोगों में शत-प्रतिशत कोरोना का टीका लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed