फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Team visited the shelter home and checked health status

Raebareli News: शेल्टर होम पहुंची टीम, सेहत जांची

Wed, 02 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Team visited the shelter home and checked health status
रायबरेली। अमावां ब्लॉक के लोधीपुर गांव में पानी भर जाने के बाद ग्रामीणाें को शेल्टर होम पहुंचाया गया है। उनकी सेहत जांचने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एसडीएम सदर गौतम सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से साथ बैठकर खाना भी खाया। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन


सोमवार को लोदीपुर गांव में पानी भर जाने के बाद गांव के करीब 100 लोगों को जतुआ-टप्पा में बनाए गए शेल्टर होम में पहुंचाया गया था। यहां उनके ठहरने, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की सुबह एसडीएम सदर पूरी टीम के साथ शेल्टर होम पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी पहुंचकर सभी ग्रामीणों की सेहत जांची। दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हरिशंकर सिंह, बीडीओ संदीप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed