{"_id":"6224eb35ec3ed833854fc707","slug":"teak-garden-destroyed-at-the-behest-of-forest-department-officials-raibaraily-news-lko6206553156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के अधिकारियों की शह पर उजाड़ दिया सागौन का बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के अधिकारियों की शह पर उजाड़ दिया सागौन का बाग
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। वन विभाग के अधिकारियों की शह पर हरियाली पर आरा चल रहा है। अफसर जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
यही वजह है कि रामपाल खेड़ा मजरे इचौली गांव में सागौन की पूरी बाग उजाड़ दी गई और वन विभाग को इसकी भनक नहीं लगी। शिकायत होने पर अफसर मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
रामपालखेड़ा मजरे इचौली गांव में सागौन के 40 पेड़ लगे थे, जिसे एक ठेकेदार ने कटवा दिया। इसके लिए विभाग से परमिट लेना भी जरूरी नहीं समझा।
इतना ही नहीं कुबेरी खेड़ा गांव स्थित एक भट्टे पर महुआ के पेड़ों की कटाई कराकर लकड़ी एकत्रित की गई है। शेषपुर समोधा गांव के रामपुर में बीते दिन कई हरे पेड़ काटे गए, लेकिन कर्मचारियों को इसकी भनक नहीं लगी।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएफओ सुरेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई विभागीय कर्मचारी की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।