फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teachers were arrested cheating on board exams, 8 Center administrators notice

नकल कराते धरा गया शिक्षक 8 केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers were arrested cheating on board exams, 8 Center administrators notice
अपने स्कूल के
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को अलग और बाहर से आए परीक्षार्थियों को अलग कमरे में बैठाया गया था। मामले पकड़ में आने पर आठ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी की गई है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के सचल दस्ते ने डलमऊ तहसील क्षेत्र के एक स्कूल में छापा मारकर शिक्षक को नकल कराते रंगे हाथ पकड़ लिया। शिक्षक के पास काफी मात्रा में नकल सामग्री बरामद हुई है।

उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। एक स्कूल में विषय विशेषज्ञ मिलने के बाद उसे तत्काल परीक्षा कार्य से मुक्त कराया गया। हालांकि किसी भी सचल दस्ते को पहले दिन एक भी नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को केंद्र व्यवस्थापकों ने सीटिंग प्लान में जमकर मनमानी की थी। अपने स्कूल के परीक्षार्थियों को नकल कराने के लिए अलग कक्ष में बैठाया था, लेकिन बाहर से आए परीक्षार्थियों को दूसरे कक्षों मेें बैठाया गया था, जबकि सभी को एक साथ बैठाने के आदेश दिए गए हैं। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन के सचल दस्ते ने दोनों पालियों में आठ परीक्षा केंद्रों पर यह मनमानी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईआएस ने पं. जगदीश प्रसाद माध्यमिक विद्यापीठ मिर्जापुर ऐहारी, विद्या बालिका इंटर कॉलेज छतौना मरियानी, सरस्वती माध्यमिक उच्चतर स्कूल उमरन, दयानंद इंटर कॉलेज उमरन, जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज मवई, विबग्योर इंटर कॉलेज चंदौली, बल्लभ भाई इंटर कॉलेज व सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस देकर तत्काल सीटिंग प्लान को ठीक करने के आदेश दिए।

किलौली में हिंदी की टीचर कक्ष निरीक्षक मिलने पर उसे तत्काल हटाया गया। बीडीओ डलमऊ व सेक्टर मजिस्ट्रेट जेएन राव के सचल दस्ते ने गुरुवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा के दौरान श्रीमती रामउरेही बालिका इंटर कॉलेज पकरा में छापा मारा तो शिक्षक मनीष कुमार नकल कराते पकड़ा गया।


शिक्षक के पास हिंदी विषय की काफी मात्रा में नकल सामग्री बरामद हुई। शिक्षक के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने दूसरी पाली की परीक्षा में शहर के एमजीआईसी, वैदिक इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed