{"_id":"5f53c9cb8ebc3e54e6576561","slug":"teachers-of-kasturba-school-expressed-protest-raibaraily-news-lko5386653131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने जताया विरोध
विज्ञापन
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में असंगत विषयों या किसी एक विषय पर एक से अधिक की शिक्षिकाओं को हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसी शिक्षिकाओं का नवीनीकरण नहीं करने को लेकर शनिवार को सलोन विकास क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय सूची में शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सूची में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने सिर पर काली पट्टी बांधी। वार्डन नीलम वर्मा ने बताया कि सभी शिक्षिकाओं का चयन नियमों को पूरा करते हुए किया था। अब इनमें से काफी शिक्षिकाओं को असंगत बताकर हटाया जा रहा है। उनकी संविदा का नवीनीकरण रोका जा रहा है।
प्रतिभा सिंह, सुनीता मौर्य और निशा शुक्ला ने बताया कि जिन शिक्षिकाओं का समायोजन हो रहा है, उनके मानदेय में कटौती की जा रही है। जिन शिक्षिकाओं को निकाला जा रहा है, उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। इस तरह नवीनीकरण रोकना गलत है। इस मौके पर शिव देवी, बिटान, विजय कुमार आदि मौजूद है।