फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teachers honored, Radhakrishnan remembered

सम्मानित हुए अध्यापक, याद किए गए राधाकृष्णन

Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored, Radhakrishnan remembered
रायबरेली। जिलेभर में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में सभी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2021 से राही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजापुर के सहायक अध्यापक अजय सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम माला श्रीवास्तव, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से अजय सिंह को सम्मानित किया। सीडीओ प्रभाष कुमार, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, रत्नेश कुमार, अविलय सिंह आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में अब तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। सुनील वाजपेयी, महेंद्र सिंह, एसएन सोनी, डीबी गुप्ता, आरपी श्रीवास्तव, टीपी सिंह आदि मौजूद रहे। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सभी ने महान शिक्षाविद् डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन डॉ. प्रीती तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिखा मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा में डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया। संस्थापक ओमप्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य अनिल यादव ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने केक काटा और शिक्षकों को खिलाया। दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में देवेंद्र शुक्ला ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सभी शिक्षिकाओं को सम्मान से नवाजा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। वीणापाणि इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रज्ञा शर्मा ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। बच्चों ने विभिन्न गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विबग्योर स्टडी सर्किल में प्रबंधक मुदित वर्मा को इंकलाबी नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष अहमद सिद्दीकी ने सम्मानित किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभात साहू ने उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, इरशाद सिद्दीकी, माधुरी मिश्रा, विवेक सिंह, कुश वर्मा, अनुज शुक्ला को सम्मानित किया। छात्रा सानिया समेत कई बच्चे पुरस्कृत हुए। अध्यक्षता विनोद अवस्थी ने की। राकेश त्रिवेदी, रमेश बहादुर, अजय पटेल, आदि मौजूद रहीं। कस्बे के एसजेएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रबंधक अग्रज सिंह, सह प्रबंधक डॉ. अनुश्री सिंह, प्रधानाचार्य मृदुला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक पं. दीनदयाल उपाध्याय माधव प्रसाद बाल विद्या मंदिर, न्यू पब्लिक एकेडमी इंटर कॉलेज, शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज, बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आरपीटी पब्लिक स्कूल, परिषदीय विद्यलायों में शिक्षक दिवस मनाया गया। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से ब्लाक में सम्मान समारोह हुआ। शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। भानुप्रताप सिंह, बृजेश प्रजापति, राजीव जयंत, सत्यदेव सिंह, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, सुनील मिश्रा, विजय सिंह, अनूप मौर्य, साधना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed