फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   teacher

सीएम से नियुक्ति पत्र लेने लखनऊ जाएंगे जिले के 14 शिक्षक

Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
teacher
रायबरेली। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत रिक्त 6696 पदों पर जिले में चयनित 48 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनमें 14 नवनियुक्त शिक्षकों को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा तो बाकी को इसी जिले में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बचत भवन में नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) पीएन सिंह ने दो दिन पहले बीएसए को पत्र भेजा था, जिसमें 23 जुलाई को लोक भवन ऑडिटोरियम लखनऊ में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडल के सभी जिलों को प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का लक्ष्य दिया गया था। इस पर इस जिले के 14 नवनियुक्त शिक्षकों का चयन किया गया, जो लखनऊ जाएंगे। इनमें आशुतोष कुमार, ज्योति, शालिनी, आशुतोष शुक्ला, ज्ञानप्रकाश यादव, बृजेंद्र कुमार, अनेंद्र कुमार, शशिकेश, मोनिका सिंह, अंजुली सिंह, सर्वेश कुमार, हरीलाल, दीपा सिंह, शिखा चौधरी शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों में काफी खुशी है कि उन्हें सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेंगे। शिक्षकों का कहना है कि काफी लंबे इंतजार के बाद उनका सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चयनित किए गए सभी 14 नवनियुक्त शिक्षकों को लोक भवन ऑडिटोरियम लखनऊ में 23 जुलाई को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेंगे। इन्हें लखनऊ ले जाने और कार्यक्रम में सम्मिलित कराकर वापस लाने की जिम्मेदारी दो खंड शिक्षा अधिकारियों बीईओ शिवगढ़ गौरव कुमार मिश्रा, बीईओ महराजगंज सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

34 नवनियुक्त शिक्षकों को जिले के बचत भवन में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि लखनऊ जाने वाले नवनियुक्त शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। दो खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सूची में शामिल शिक्षकों को जिला मुख्यालय से कार्यक्रम स्थल लखनऊ ले जाएंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिक्षकों को वापस जिला मुख्यालय लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed