फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   teacher

दस साल से विद्यालय नहीं आई शिक्षिका, अब बर्खास्तगी की तैयारी

Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
teacher
रायबरेली। बछरावां विकास क्षेत्र में तैनात एक सहायक अध्यापिका पिछले 10 सालों से विद्यालय नहीं गई। अब इस शिक्षिका को बर्खास्त किए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र पर गंभीरता दिखाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र बछरावां के खंड शिक्षा अधिकारी पद्म शेखर मौर्य ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया था कि प्राथमिक विद्यालय बाछूपुर में सहायक अध्यापक के पद पर पूजिता मिश्रा ने जुलाई 2009 में कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2010 से वह लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। शिक्षिका से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस बारे में कई बार बीएसए कार्यालय को भी अवगत कराया गया। अब बीईओ के पत्र पर बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
बीएसए ने बताया कि बीईओ ने पत्र के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय बाछूपुर की सहायक अध्यापिका पूजिता मिश्रा के लगातार 10 वर्षों से अनुपस्थित रहने के बारे में अवगत कराया है।

इससे प्रतीत होता है कि पूजिता मिश्रा विद्यालय में कार्य करने की इच्छुक नहीं हैं। उन्हें नोटिस देकर कारण बताने के लिए एक बार अवसर दिया जा रहा। इसके बाद उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed