{"_id":"5dcc51528ebc3e5b627518e6","slug":"teacher-beaten-students-raibaraily-news-lko492086851","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की क्रूरता, छात्रों को बनाया मुर्गा और पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की क्रूरता, छात्रों को बनाया मुर्गा और पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के धौरहरा स्थित गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में विवाद नहीं थम रहा है। एक शिक्षक की क्रूरता का बुधवार को सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हुआ। इसमें शिक्षक छात्रों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीट रहा है। इससे पहले मंगलवार को केंद्र में तैनात बाल कल्याण अधिकारी ममता दुबे की छात्रों द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। नया विवाद सामने आने पर अफसरों ने इसे गंभीरता से लेेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छात्र की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मिल एरिया थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।
वीडियो वायरल में एक शिक्षक बारी-बारी से छात्रों की न सिर्फ पिटाई कर रहा है, बल्कि उन्हें मुर्गा भी बना रहा है। गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में इस बर्बरता का मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया। कुछ दिनों से इस केंद्र में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मंगलवार को बाल कल्याण अधिकारी ममता दुबे की छात्रों ने पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। मामला प्रकरण में आने के बाद डीएम शुभ्रा सक्सेना ने प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शिक्षक की ओर से छात्रों की क्रूरता तरीके से मुर्गा बनाने और पिटाई किए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्र सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर शिक्षक आशीष कुमार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले में कार्रवाई होगी। बाल कल्याण अधिकारी ममता दुबे की पिटाई के मामले में अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छात्रों की ओर से बाल कल्याण अधिकारी की पिटाई की जा रही थी। मिल एरिया थानेदार राजकुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात छात्रों के खिलाफ पिटाई किए जाने का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में दोनों प्रकरण की जानकारी हुई है। विवाद पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, एएसपी नित्यानंद राय और एक विभागीय अधिकारी को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।