फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   TB will be eradicated from the root, AIIMS will help

जड़ से मिटेगा टीबी, एम्स करेगा मदद

Thu, 30 Jun 2022 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
TB will be eradicated from the root, AIIMS will help
एम्स में निदेशक से बात करते राज्य टीबी टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। एम्स अब टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में मदद करेगा। राज्य टीबी टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत व उपजिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. शम्स रिजवान की टीम ने एम्स पहुंचकर निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी से भेंट की।
विज्ञापन

मुलाकात में वर्ष 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन की कार्य योजना पर चर्चा की गई। मेडिकल कॉलेज की ओर से कमेटी के गठन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोगियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एम्स के निदेशक ने बैठक में क्षय रोग उन्मूलन के लिए संस्थान की ओर से सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि एम्स में टीबी मुक्त भारत के लिए डॉट सेंटर पहले से ही संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को मुफ्त दवाएं व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि सर्जरी से पहले सभी मरीजों की क्षयरोग की जांच भी कराई जाए।
अभियान को समय से पूरा कराने के लिए एम्स पूरी तरह से भागीदारी करेगा। बैठक में रजिस्ट्रार व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, नोडल व मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रमोद, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. सना इस्लाही, भय मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, अतुल कुमार, अलंकार शर्मा, दीपू पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed