फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tanker tramples student going home from coaching, death

कोचिंग से घर जा रही छात्रा को टैंकर ने रौंदा, मौत

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tanker tramples student going home from coaching, death
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू टैंकर ने कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। गदागंज थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की बेटी जावित्री (19) जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय पूरे भैरव मिश्र में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रोज की तरह मुराईबाग कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी।
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रही थी। जैसे ही वह खोदायपुर-बरारा बुजुर्ग के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानेदार अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया। बेटी की मौत की सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी रो-रोकर बेहाल थे। थानेदार ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर पर केस दर्ज होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed