फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Talks will be held on December 16 to end the deadlock

Raebareli News: गतिरोध खत्म करने के लिए 16 दिसंबर करेंगे वार्ता

Fri, 12 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Talks will be held on December 16 to end the deadlock
लालगंज। तहसील में प्रभारी तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की आमसभा आयोजित हुई। बैठक में मामले पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि गतिरोध खत्म करने के लिए 16 दिसंबर को वार्ता होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से तहसीलदार न्यायालय और वकीलों के बीच कार्यप्रणाली को लेकर मतभेद बना हुआ है। इस मुद्दे पर अधिवक्ता लगातार विरोध भी जता रहे थे। गतिरोध समाप्त करने के लिए चार दिसंबर को एसडीएम की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। बुधवार को प्रभारी तहसीलदार की ओर से एक पत्र जारी किया गया। इसमें संगठन के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करने की बात कही गई थी। इस पत्र को लेकर बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन में बैठक बुलाई। बैठक में एकमत राय बनाने को लेकर चर्चा हुई। आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्ता केवल सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में ही की जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि विवाद को शांत करने के लिए उच्च पदाधिकारी मध्यस्थता जरूरी है। कहा कि आगामी 16 दिसंबर को एसडीएम की अध्यक्षता में वार्ता प्रस्तावित की गई है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष चौ. राजेंद्र नाथ सिंह, डॉ. विनय भदोरिया, ज्योतिरेंद्र मिश्रा, सुरेश कुमार निगम, रामनारायण श्रीवास्तव, शैलेश त्रिवेदी, पंकज मिश्रा संजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed