फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Take care save the ladle from diarrhea and pneumonia

सावधानी बरतें, डायरिया व निमोनिया से लाडले को बचाएं

Thu, 14 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take care save the ladle from diarrhea and pneumonia
रायबरेली। कोरोना ने सभी को हाथों की सफाई का महत्व समझा दिया है। हाथों को स्वच्छ रखकर कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है, क्योंकि हाथों के जरिए मुंह व नाक के रास्ते कई बीमारियां शरीर में प्रवेश कर जाती हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 15 अक्तूूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग-डे मनाया जाता है।
विज्ञापन

आरबीएसके प्रभारी डॉ. मनीष सिंह राजपूत के मुताबिक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों की होने वाली कुल मौत करीब 17 प्रतिशत निमोनिया और 13 प्रतिशत डायरिया की चपेट में आने से होती हैं।
विज्ञापन

अगर हाथों की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाए तो इस आंकड़े में कमी लाते हुए बच्चों का जीवन बचाया जा सकता है। आती दिनों में बच्चे इन्हीं दोनों बीमारियों की चपेट में कई बार आते हैं, क्योंकि वह इधर-उधर चीजों को छूने के बाद मुंह में अंगुली डाल लेते हैं। या गंदगी भरे हाथों से कुछ खा-पी लेते हैं जो डायरिया का प्रमुख कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना के मुताबिक जरूरी है कि बचपन में ही हाथों की सफाई की आदत बच्चों में डालें और इसे उनके व्यवहार में शामिल करने की कोशिश करें।

यह ध्यान रहे कि मां बच्चे को छूने व स्तनपान कराने से पहले, खाना बनाने व खाने से पहले, खांसने-छींकने के फौरन बाद, बीमार व्यक्तियों की देखभाल के बाद और शौच के बाद साबुन-पानी से 40 सेकंड तक अच्छी तरह से हाथों को अवश्य धुलें। कोरोना से बचने के लिए बाहर से घर आने पर साबुन-पानी से पहले हाथ व पैर अच्छी तरह धुलें तभी अंदर प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed