{"_id":"6887c8c9199fc6714409f994","slug":"take-10-lakhs-convert-your-religion-and-marry-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138011-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 10 लाख लो, धर्म परिवर्तन करके कर लो निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 10 लाख लो, धर्म परिवर्तन करके कर लो निकाह
Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बलरामपुर में हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला थमा नहीं था कि अब रायबरेली में भी इस तरह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी दी। इसके एवज में 10 लाख रुपये का लालच भी दिया। सोमवार को युवती ने एसपी को अपना दर्द बताया। एसपी ने सीओ डलमऊ को जांच के आदेश दिए हैं।
गदागंज इलाके की रहने वाली 21 वर्षीय युवती के मुताबिक ऊंचाहार के बहेरवा गांव निवासी मो. जुबैर मजार पर झाड़फूंक करता था। युवती झाड़फूंक के लिए मजार पर कई दफा गई थी। इस दौरान मो. जुबैर ने खुद को हिंदू बताया और उसका शारीरिक शोषण किया। शादी करने की बात कही। अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो दिखाकर जुबैर ब्लैकमेल करता था।
बाद में आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो युवती ने विरोध किया। गदागंज थाने मेंं घटना की शिकायत की। बीती 22 अप्रैल को पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, एसएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया था। पीडि़ता के मुताबिक अब आरोपी जेल से छूट आया है।
विज्ञापन
आरोपी कई लोगों के माध्यम से कहलवा रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके निकाह कर ले। इसके बदले 10 लाख रुपये देंगे। ऐसा न करने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। पीडि़ता ने एसपी से प्रकरण की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ डलमऊ से प्रकरण की जांच कर मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है।
लेटर भिजवाकर मनाने की कर रहा कोशिश
पीडि़ता के मुताबिक आरोपी अपने कुछ परिचित लोगों के माध्यम से उसे लेटर भेजकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की कोशिश कर रहा है। लेटर में आरोपी ने लिखा है कि हम तुमसे निकाह करना चाहते हैं। तुम धर्म परिवर्तन कर लो। युवती के लेटर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उधर, बताया जाता है कि माता-पिता भी युवती को घर में नहीं रख रहे हैं।
दो माह पहले युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था। युवती की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में पीडि़ता की शिकायत सही निकली तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
- अरुण कुमार नौहवार, सीओ डलमऊ