फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Swadeshi Jhalar everyone's first choice

स्वदेशी झालर सबकी पहली पसंद

Wed, 27 Oct 2021 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi Jhalar everyone's first choice
रायबरेली। खुशियों के पर्व दिवाली पर अंधेरा भगाने के लिए हर कोई अपने घर पर बिजली के झालरों से भी रोशनी करता है। इसको देखते हुए बाजार में झालरें भी उपलब्ध हैं। खास बात ये है कि इस बार चीनी झालरों की नहीं, बल्कि स्वदेशी झालरों की मांग अधिक है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चीन हमारे पैसे से हम पर ही हमला करता है। इसलिए स्वदेशी झालर खरीदना उनके लिए अधिक जरूरी है।
शहर के चौहान मार्केट, घंटाघर, सुपर मार्केट, कोतवाली रोड समेत अन्य स्थानों स्थित दुकानों पर झालर की खरीदारी करने लोग रोज पहुंच रहे हैं।
चौहान मार्केट के दुकानदार सौरभ गुप्ता ने बताया कि 15 मीटर स्वदेशी झालर की कीमत 110 रुपये है, जबकि चीन निर्मित झालर की कीमत महज 60 रुपये है।
दाम अधिक होने के बाद भी लोग स्वदेशी झालर खरीदने को आतुर दिख रहे हैं। अभी से ही लोग स्वदेशी झालर खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
दुकानदार देवेश गुप्ता, सतेंद्र सोनकर ने बताया कि अब बदलाव दिख रहा है। लोग चीन निर्मित झालर लेने में हिचकिचाहते हैं।
स्वदेशी झालर महंगी होने के बाद भी खरीदते हैं। चौहान मार्केट में स्वदेशी झालर खरीद रहे ग्राहक अमरेंद्र प्रजापति, विष्णु मौर्या ने बताया कि चीन हमारे पैसे ही मजबूत होता है और फिर हमें ही आंख दिखाता है। इसलिए जरूरी है कि स्वदेशी झालर खरीदी जाए। ग्राहक सुशील यादव, दिनेश तिवारी का कहना था कि खुशियों के पर्व दिवाली को लेकर हम सब झालर खरीद रहे हैं, स्वदेशी झालर की खरीद ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed