फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Suspicion of murder of youth in property dispute itself

संपत्ति विवाद में ही युवक की हत्या किए जाने का शक

Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder of youth in property dispute itself
ऊंचाहार (रायबरेली)। युवक की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पुलिस घटनाक्रम के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में संपत्ति विवाद में ही युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मंगलवार रात एसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया, बल्कि मृतक युवक के मां के बयान भी दर्ज किए। वारदात के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ माना (35) की सोमवार की रात हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव जाने वाले चकरोड पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से ही आला कत्ल पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन हत्या आरोपी अब तक पकड़ से दूर हैं। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वजह से युवक की हत्या की गई।
इस हत्याकांड के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। हालांकि अब तक की जांच में संपत्ति विवाद में करीबियों के ही हत्या करने की बात सामने आ रही है, लेकिन पड़ताल होने के बाद भी पुलिस इस पर खुलकर बोलने की बात कह रही है।

पूछताछ के लिए पुलिस ने अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उधर, मंगलवार देर रात एसपी ने मृतक की मां के बयान भी दर्ज किए। एसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। हत्या से संबंधित कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed