{"_id":"58d024d74f1c1be7431a3239","slug":"suspended-revenue-supervisor-involved-in-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण में लिप्त राजस्व निरीक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण में लिप्त राजस्व निरीक्षक सस्पेंड
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा सलोन देहात के औना सदरा में हो रहे अवैध निर्माण पर एसडीएम प्रदीप वर्मा ने प्रभारी राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने साफ कहा है कि अवैध निर्माण की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
सलोन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सलोन देहात के औना सदरा में विवादित औद्योगिक विकास निगम की सरकारी जमीन को कुर्क किये जाने के बाद भूमाफिया ने सलोन पुलिस से मिलकर अर्धनिर्मित लगभग आधा दर्जन दुकानों पर स्लैप डलवा दिया था।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम को दी थी। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने अवैध निर्माण को देख इसकी जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए मामले से अवगत कराया।
सोमवार को एसडीएम ने अवैध निर्माण की जानकारी न देने व मामले में लिप्त पाए जाने पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल कमलेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि कस्बे व क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की जांच तहसीलदार मंसूर अहमद की ओर से कराई गई थी। जांच आख्या रिपोर्ट पर सदर प्रभारी राजस्व निरीक्षक कमलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।