फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Subhash Chandra Bose grand anniversary, tribute

धूमधाम से मनाई सुभाषचंद बोस जयंती, दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 Jan 2016 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose grand anniversary, tribute
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित चौक पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्वामी सत्यमित्रानंद स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय महानंदपुर में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक राजेंद्र वाजपेयी ने कहा कि वे ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सामान्य स्तर पर ऊपर उठकर देश के प्रमुख नेताओं में अपना नाम अंकित कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर बलवंत कुमार, कंचन मौर्य, घनश्याम, डॉ. दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। नेहरू युवा के जिला युवा समन्वयक अनिल चतुर्वेदी के साथ युवा मंडल के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौक पर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रिजवान खान, शैलेंद्र सिंह, शालिनी गौतम आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद मठ मंदिर प्रकोष्ठ की ओर से अहिरायपुर स्थित कार्यालय में सह संयोजक ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष नितिन शुक्ला, अतुल मिश्रा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

मानवतावादी समाज पार्टी की ओर से नेताजी की जयंती को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आरएन श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष के लिए प्रेरित करता है।

इस मौके पर अखिलेश यादव, प्रवेश यादव, सिद्धनाथ मौजूद रहे। रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने आजादी के महा नायक सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, अध्यक्ष राजाराम यादव, जिलामंत्री रामसजीवन यादव, पदम प्रसाद श्रीवास्तव, पवन शुक्ला आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

सभी ने उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में जयंती पर नेताजी को याद किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता हुई।

इसमें सपना जायसवाल प्रथम, अफरोजा द्वितीय, आंचल तृतीय स्थान पर रही। गीत प्रतियोगिता में हीना प्रथम, जीनत बानो द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रही।

एफजी कॉलेज की रोवर्स रेंजर्स इकाई की ओर से संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य एसके पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी को सुभाषचंद्र बोस के जीवन से सीख लेनी चाहिए।

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता हुई। रेंजर्स में निरमा प्रथम, शालिनी द्वितीय, रोवर्स में शिवम सिंह प्रथम, अंकुश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डॉ. बीडी मिश्रा, अंकुश यादव, सुष्मिता आदि मौजूद रहे।

नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को बैसवारा चेतना संघ की ओर से कस्बे में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें रालपुर से आए भास्कर स्वरूप जी महाराज ने कहा कि चेतना के बिना कुछ संभव नहीं है।

देश की आजादी के लिए नेताजी ने अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया। उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि माता-पिता और गुरूजनों के आदेश का पालन करके ही हम अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

उन्होंने नेता जी के जीवन को अनुकरणीय बताया। प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को मुक्त करके देश को उन्नति की ओर ले जाया जा सकता है।

उन्होंने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला।  इसके पूर्व उपेंद्र सदन से प्रभात फेरी निकाली गई। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्पताल मोड़ स्थित प्राचार्य आवास में समाप्त हुई।


बैसवारा क्विज प्रतियोगिता में बैसवारा डिग्री कॉलेज की आभा देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में वैशाली श्रीवास्तव और वरिष्ठ वर्ग में बैसवारा डिग्री कॉलेज की विधी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed