फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Students made Principal hostage, Highway Jam

दाखिले को लेकर बवाल, प्रधानाचार्य को बनाया बंधक, हाईवे जाम

Sat, 29 Jul 2017 11:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 29 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students made Principal hostage, Highway Jam
डेमो पिक
कॉलेज में एडमीशन न होेने और नया शिक्षासत्र इस बार शुरू न होने से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बसाढ़ के करीब 800 छात्र-छात्राओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। सभी ने प्रधानाचार्य को न सिर्फ बंधक बना लिया, बल्कि रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान आवागमन ठप हो गया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए एक सिपाही के साथ हाथापाई भी की। सूचना पर सीओ सदर, सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बात करके सभी को शांत कराया।
विज्ञापन


राही ब्लॉक क्षेत्र के बसाढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खोला गया है। पहले इस बार ही कॉलेज शुरू किए जाने का आदेश आया था। इस पर 800 छात्र-छात्राओं का एडमीशन कर लिया गया। वहीं कुछ दिन पहले आदेश आया कि कॉलेज में नया शिक्षासत्र 2018-19 में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कॉलेज में एडमीशन कराने और नया शिक्षासत्र अगले साल शुरू होने को लेकर छात्र-छात्राएं भड़क गए। उनके अभिभावक भी पहुंच गए। सभी ने कॉलेज के प्रधानाचार्य रामशरन त्रिपाठी को कॉलेज के कमरे में बंधक बना लिया।

नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। यही नहीं गुस्साए छात्र-छात्राओं ने रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया।
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय के अलावा एसओ भदोखर आरके सिंह, सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय, दरोगा रोहित उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

छात्र-छात्राओं ने सिपाही सचिन के साथ हाथापाई भी की। अधिकारियों ने बंधक बनाए गए प्रधानाचार्य को मुक्त कराकर हाईवे जाम किए छात्र-छात्राओं से बात की। समझाने-बुझाने पर छात्र-छात्राएं शांत हो गए। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अदिति सिंह ने भी पहुंचकर छात्र-छात्राओं की बात सुनी और उन्हें शांत कराया। इस पर करीब दो घंटे बाद बवाल समाप्त हुआ और हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका।

अभिभावक दिनेश कुमार, संतोष तिवारी, अभिषेक यादव, अरविंद सिंह का कहना था कि सोचा था कि सरकारी स्कूल यहां पर खुला है। इसमें बेहतर सुविधाएं बच्चों को मिलेंगी। पर अब अगले साल से नए शिक्षासत्र शुरू होने की बात कही जा रही है। ऐसा होेने से उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामशरन त्रिपाठी का कहना है कि इस बार से ही पठन-पाठन का कार्य शुरू होना था। इस पर एडमीशन किया गया था। अचानक शासनादेश आया कि पढ़ाई व्यवस्था अगले साल से शुरू होगी। इसको लेकर छात्र-छात्राएं भड़क गए और मुझे बंधक बना लिया। पुलिस ने पहुंचकर मुझे मुक्त कराया।


सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि प्रधानाचार्य ने स्वयं छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को बुलाकर बवाल कराया था। हाईवे जाम किया। मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed