{"_id":"636403e1de80e122370a21b2","slug":"student-raibaraily-news-lko6554809158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे और लगाएंगे ऊंची छलांग, ताकि फिर मिले सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे और लगाएंगे ऊंची छलांग, ताकि फिर मिले सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले जिले के चार छात्र-छात्राओं को लखनऊ में सम्मान से नवाजा गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।बच्चों को सम्मानित होते देख उनके अभिभावक भावुक हो गए।
अमर उजाला की ओर से लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने जिले के चारों मेधावी छात्र-छात्राओं अथर्व श्रीवास्तव, कशिश यादव, अजय प्रताप सिंह और आस्था श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
सम्मानित होने के बाद इन मेधावियों ने कहा कि वे सभी आगे और ऊंची छलांग लगाएंगे, ताकि इसी तरह उन्हें बड़े मंच से आगे भी सम्मान मिलता रहे। अपने सपनों को पूरा करने और लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करेंगे। सम्मान समारोह में जिले के उन मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर प्रदेश की वरीयता सूची में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल मुराईबाग के प्रधानाचार्य राकेश यादव की पुत्री कशिश यादव ने हाईस्कूल में सफलता अर्जित कर यूपी मेरिट में स्थान बनाया था। कशिश का कहना है कि वह इस समय नीट की तैयारी कर रही हैं। सम्मान पाकर हौसला और बढ़ा है, जिससे उसे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
बछरावां में रेलवे कर्मचारी मोहर सिंह और गृहणी शशि सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह ने भी हाईस्कूल में अपनी मेधा का परिचय देते हुए यूपी मेरिट में स्थान अर्जित किया था। अजय का कहना है कि इस समय वह आईआईटी की तैयारी कर रहा है। इस तरह सम्मान मिलना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेगा।
सलोन विकास क्षेत्र के पकसरावां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव के बेटे अथर्व श्रीवास्तव ने हाईस्कूल परीक्षा में और बेटी आस्था श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता अ िर्जत कर यूपी मेरिट में जगह बनाई थी। इन दोनों को भी लखनऊ में सम्मानित किया गया। दोनों काफी खुश नजर आए।
खास बात यह है कि दोनों भाई-बहन का सपना डॉक्टर बनने का है। अथर्व और आस्था ने बताया कि वे अपने सपने को पूरा करने के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ में सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा है। इससे उनका आगे बढ़ने का हौसला और बढ़ा है। दोनों मेधावी बोले कि सीएम के संबोधन से उन्हें प्रेरणा मिली है। जिस तरह नकलविहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं, उससे प्रतिभाओं को पूरा मौका मिल रहा है।