फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student hanged at low marks

कम अंक पर छात्र ने फांसी लगाई

Sun, 15 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 15 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student hanged at low marks
छात्र ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात 10वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव घर के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। घर पर सिर्फ उसकी दादी थी। माता-पिता किसी काम से रांची गए हुए थे।
विज्ञापन


उसके पिता लखनऊ में बैंक मैनेजर है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कम अंक आने पर पिता के नाराज होने की बात लिखी है।
विज्ञापन


जवाहर विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र तिवारी एसबीआई ट्रावन कोर बैंक अलीगंज लखनऊ में मैनेजर हैं। उनका बेटा वैभव विकास तिवारी (17) रायन इंटरनेशनल स्कूल का छात्र था। इस बार उसने 10वीं आईसीएसई में पास हुआ था और 80 फीसदी अंक उसने हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके माता-पिता किसी काम से रांची गए हुए थे। घर पर वह दादी के साथ अकेले था। रात में वैभव ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। थानेदार अशोक सिंह, दरोगा रोहित उपाध्याय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


थानेदार के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि पापा मैं गलत में संगति में पड़ गया था। आप कहते थे कि हमारे बैंक के कर्मचारी के बच्चे अच्छे अंक हासिल किए हैं और तुम नहीं कर पाए हो। थानेदार का कहना है कि कम अंक पाने से पिता खफा थे। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। छात्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed