फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Strong collision in tempo and tractor, woman killed, six injured

टेम्पो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, महिला की मौत, छह घायल

Sat, 12 Dec 2020 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Strong collision in tempo and tractor, woman killed, six injured
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में डीह-सुंदरगंज मार्ग पर गुरुवार रात टेम्पो और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इससे टेम्पो पर सवार सीतापति, कृष्णा, रामकेवल निवासी मऊ, मंजू निवासी वनपुरवा मजरे रोखा, माया निवासी सीतापुर मजरे डीह, आशा व रामबहादुर निवासी महमदपुर थाना नसीराबाद घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी डीह भेजा। जहां से गंभीर हालत में माया व सीतापती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात सीतापती (48) पत्नी शिव प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed