फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stricken farmers, Modi Selfi cool: Rahul

किसान त्रस्त, मोदी जी सेल्फी में मस्त : राहुल

Thu, 22 Sep 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 22 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stricken farmers, Modi Selfi cool: Rahul
राहुल गांधी को हल थमा कर किसानों से जोड़ने का कांग्रेसियों ने किया प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लालगंज की खाट सभा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखते हुए कहा कि किसान विषम हालात से जूझ रहे हैं और मोदी जी विदेश दौरों के साथ ओबामा के साथ सेल्फी खिंचवाने में मस्त हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


तय वक्त से करीब ढाई घंटा देर से पहुंचे राहुल गांधी ने किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने उन्हें  बिजली, पानी, सड़क, बेरोजगारी व खराब कानून व्यवस्था से अवगत कराया। पौन घंटे के अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि मोदी ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ किया।
विज्ञापन


लेकिन  महज 12-15 पूंजीपतियों का। जबकि कांग्रेस ने देश भर के किसानों का 75 हजार करोड़ रुपया कर्जा माफ किया था। भाजपा 10 हजार करोड़ कर्ज वाले विजय माल्या को डिफॉल्टर बताती है जबकि छोटे-छोटे बकायेदार किसानों को चोर बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से पूछा, आपके खाते में मोदी के भेजे हुए 15 लाख आए या नहीं। जवाब नहीं मिलने पर कहा कि देश के पीएम को क्या इतना बड़ा झूठ बोलना चाहिए। एक किसान से पूछा कि आपके किसी बच्चे को मोदी जी ने नौकरी दी। जवाब नहीं मिलने पर फिर तंज कसा, देश के पीएम को क्या झूठा वादा करना चाहिए।

कहा था कि देश के दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे लेकिन दिया एक को भी नहीं। नहरों में पानी न आने संबंधी एक किसान के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2008 में उनकी सरकार ने 105 करोड़ रुपये इस नहर के लिए दिए थे, लेकिन वे रुपये यूपी में आकर खो गए।

कहा कि मोदी जी देश भर के किसान आपसे तोहफा नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। रायबरेली के लिए सूखा राहत के लिए 180 करोड़ रुपया मिलना चाहिए था लेकिन आया महज 60 करोड़। इससे किसानों का कैसे भला हो सकता है।

कहा मोदी जी ने रेल बजट ही खत्म कर दिया अब वे रेल के पैसे को अपने कुछ मित्रों में बांटना चाहते हैं। वे यदि किसान हितैषी हों तो किसान बजट जारी करें और बताएं कि किसानों के लिए सरकार के पास क्या योजनाएं हैं।

कहा, मेरी आवाज राहुल गांधी की नहीं, यूपी के दो करोड़ किसानों की आवाज है। किसानों की समस्याओं को इन सभाओं के जरिये इकट्ठा कर मोदी तक पहुंचाऊंगा। दिल्ली में एक बड़ी सभा कर किसानों को उनका हक दिलाने की कोशिश करूंगा।


अंतिम पांच मिनट में उन्होंने सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि साइकिल बिना गुंडई और भ्रष्टाचार के नहीं चलती और हाथी बिना खाए नहीं चलता है। साइकिल भी पंचर हो गई है। उसको उसके अपने ही घसीट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed