फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stepmother made serious allegations against SP MLA

सपा विधायक पर सौतेली मां ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stepmother made serious allegations against SP MLA
रायबरेली। हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी पर उनकी सौतेली मां ने जान से मरवाने की धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। दिवंगत पूर्व विधायक शिवगणेश लोधी की पत्नी गुड़िया लोधी का बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें अस्पताल में भर्ती गुड़िया अपने विधायक बेटे पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिवंगत पूर्व विधायक शिवगणेश लोधी की पत्नी गुड़िया लोधी आरोप लगा रही हैं कि उनके सौतेले बेटे व सपा विधायक राहुल लोधी के दोस्त व दो-तीन अन्य लोग जबरन उनके घर में घुस आए। ये लोग दिवंगत शिवगणेश लोधी की कुर्सी पर बैठ गये। मना करने पर उन लोगों ने धमकी दी कि तुम्हें जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

वीडियो में गुड़िया कह रही हैं कि- मेरे घर में करण नाम का एक लड़का काम करता है। उसने विधायक राहुल लोधी के गुंडों को मेरे घर में रखे रिवाल्वर व राइफल दे दी। विधायक राहुल लोधी लखनऊ में रहते हैं। मगर वह अपने गुंडे मेरे घर पर भेजकर धमका रहे हैं। इसी वजह से मुझे हार्टअटैक हुआ है। मेरी हालत खराब है। यदि मेरी हत्या होती है तो इसके जिम्मेदार राहुल लोधी होंगे। वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की बाबत फोन पर बातचीत में हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी ने बताया कि विधानसभा सत्र चल रहा है। इसके चलते वह लखनऊ में हैं। राहुल ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं हैं। साथ ही उन पर जो आरोप लग रहे हैं वह सरासर निराधार व असत्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed