फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   STEMI care saves woman's life

Raebareli News: स्टेमी केयर से बची महिला की जान

Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 03 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
STEMI care saves woman's life
इमरजेंसी के स्टेमी केयर वार्ड में भर्ती मरीज के साथ टीम।
रायबरेली। हॉर्ट अटैक के बाद शनिवार को एक और मरीज की जान को बचाने में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को सफलता मिल गई। स्टेमी केयर से महिला की ईसीजी व अन्य जांच रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ के चिकित्सकों को भेजने के बाद चिकित्सीय सलाह मिलते ही महंगा इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन


10 दिन में जिला अस्पताल में हॉर्ट अटैक के तीन मरीजों को जीवनदान मिल चुका है। डलमऊ क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी फूलदुलारी (45) पत्नी रामकिशोर को शनिवार की शाम 5.20 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम की टीम ने फौरन मरीज का इलाज शुरू किया। जांच में पुष्टि के बाद एसजीपीजीआई के चिकित्सकों की सलाह पर युवक को महंगा इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद महिला की जान बच गई।
विज्ञापन


हॉर्ट रोग विशेषज्ञ ने बताया कि अब मरीज खतरे से बाहर है। जरूरत पड़ने पर उसे इलाज के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक तीन मरीजों की जान बचाई गई है। हॉर्ट अटैक के बाद मरीज को समय से अस्पताल लाया जाएगा, तो उसकी जान आसानी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed