फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   State teams check standards

स्टेट की टीमों ने की मानकों की जांच

Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
State teams check standards
रायबरेली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले स्तर से पास सात ग्राम पंचायतों में मानकों की जांच के लिए स्टेट की दो टीमें सोमवार को पहुंची। टीमों ने एक-एक गांव पहुंचकर पुरस्कार के लिए 30 मानकों की बारीकी से जांच की। जिले की सात पंचायतों में तीन पंचायतों को पुरस्कार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। स्टेट की टीम की मोहर लगते ही जल्द ही पुरस्कार की घोषणा होगी।
विज्ञापन

जिला परियोजना प्रबंधक अनिकेत बाजपेयी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास, सफाई, स्वच्छता सहित अन्य सभी प्रकार के समाज से जुड़े कार्यों को शत-प्रतिशत कराने के लिए मुख्यमंत्री के स्तर से ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इसकेे लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित की गई है। जिले में योजना के लिए 58 पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें जिले के स्तर से सात पंचायतों को चुना गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलीय डीपीएम वरुण श्रीवास्तव और मंडलीय कंसल्टेंट सत्य प्रकाश के नेतृत्व में दो टीमें यहां पहुंचीं। टीमों ने लालगंज ब्लॉक मदुरी, गौरारुपई, मिर्जापुर तौधकपुर, डलमऊ ब्लॉक की कुरौली दमा, रोहनियां ब्लॉक की उमरन, हरचंदपुर ब्लॉक की प्यारेपुर, बछरावां ब्लॉक की करनपुर पहुंचकर शासन से तय मानकों की जांच की। इन टीमों की जांच में पास होने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिलेगा। टीमें ग्राम पंचायतों के मानकों से संतुष्ट नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed