{"_id":"61d3423103e1623d7a1ed3b2","slug":"staff-shortage-will-be-removed-at-police-stations-new-soldiers-will-be-posted-raibaraily-news-lko6118505161","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों पर दूर होगी स्टाफ की कमी, नए सिपाही होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों पर दूर होगी स्टाफ की कमी, नए सिपाही होंगे तैनात
विज्ञापन
रायबरेली। नए साल में थानों पर पुलिसकर्मियों की कमी दूर होने वाली है। वजह पुुलिस लाइन में नए रंगरूटों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। पांच जनवरी को पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। सोमवार को पुलिस लाइन में नए रंगरूटों को परेड का रिहर्सल कराया गया। एसपी श्लोक कुमार ने भी रिहर्सल परेड की सलामी ली। साथ ही नए रंगरूटों को पुुलिसिंग की बारीकियां भी सिखाईं।
पुलिस लाइन में 206 नए रंगरूटों का प्रशिक्षण चल रहा था जो अब पूरा हो गया है। पांच जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले नए रंगरूटों को परेड का रिहर्सल कराया गया। रिहर्सल परेड कार्यक्रम में एसपी श्लोक कुमार के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, सीओ लालगंज महिपाल पाठक, सीओ डलमऊ अशोक सिंह व सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने भी भाग लिया।
एसपी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने नए रंगरूटों को पुलिसिंग की बारीकियां सिखाईं और बताया कि आप सब पर आम जनता की सुरक्षा करने की अहम जिम्मेदारी होगी। इसलिए ड्यूटी बड़ी जिम्मेदारी के साथ करनी है। कभी ऐसा काम न करना कि पुलिस की छवि खराब हो। आप सबको पुलिस की छवि का ध्यान रखते हुए अपराधियों के खिलाफ मोर्चा लेना होगा। एसपी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद नए रंगरूटों को थानों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि नए रंगरूटों की थानों पर तैनाती के बाद विधानसभा चुनाव में उनकी मदद ली जाएगी। उन्हें पहले से तैनात स्टाफ के साथ ड्यूटी पर लगाया जाएगा ताकि पुलिस ड्यूटी की जानकारी उन्हें बेहतर तरीके से हो सके। एसपी का कहना है कि नए रंगरूटों की तैनाती के बाद थानों पर स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी।