{"_id":"603273138ebc3ee9152651b2","slug":"sports-raibaraily-news-lko5659822166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष ने 1600 मीटर दौड़ में बाजी मारी, मुमताज द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष ने 1600 मीटर दौड़ में बाजी मारी, मुमताज द्वितीय
विज्ञापन
खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथिगण।
- फोटो : RAIBARAILY
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले में बहादुरपुर विकास क्षेत्र के ग्राम मवई आलमपुर में विजय पासी की ओर से रविवार को 19वीं खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 1600 मीटर दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ जिलों से आए 123 धावकों ने दौड़ लगाई। सभी ने एक-दूसरे जीत हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया।
प्रतियोगिता में रायबरेली जिले के राही विकास क्षेत्र के ग्राम पूरे विक्रमाजीत निवासी सुभाष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अमेठी जिले के तिलोई विकास क्षेत्र के मोहनगंज निवासी मुमताज रहे। रायबरेली जिले के कुंवरमऊ निवासी सत्येंद्र तिवारी को तीसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियाें के साथ ही 50 अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैनुल हसन ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आरए प्रसाद रहे, जिन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का यह अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर नीलम भारती, शकुंतला प्रसाद, आलोक पासी, आरडी पासी, संतोष कुमार, घनश्याम, सिराज अहमद, अनिल कुमार, रामसेवक, छेदीलाल, रवि, विकास, सनी, विवेक आदि मौजूद रहे।