{"_id":"6367f50330effc63b64c8ea8","slug":"sport-raibaraily-news-lko655933777","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय खेलकूद में शामिल होंगे छह जिलों के 550 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय खेलकूद में शामिल होंगे छह जिलों के 550 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार रायबरेली को मिली है। इसके लिए तैयारियां तेजी से पूरी कराई जा रहीं हैं। प्रतियोगिता 10 से 12 नवंबर तक पुलिस लाइन ग्राउंड में होगी जिसमें लखनऊ मंडल के सभी छह जिलों से लगभग 550 छात्र-छात्राएं आएंगे।
उनके साथ खेल शिक्षक और निर्णायक भी आएंगे। स्काउट गाइड के साथ एनसीसी कैडेट्स भी लगेंगे। इस तरह प्रतियोगिता में लगभग 700 लोग जुटेंगे। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें इसके लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं।
नौ साल बाद रायबरेली में 66वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने का फैसला लिया गया है। प्रतियोगिता में मंडल के सभी जिलों लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई और लखीमपुर से छात्र-छात्राएं आएंगे।
विज्ञापन
हर जिले से जनपदीय प्रतियोगिता में चयनित किए गए लगभग 90 विद्यार्थी मंडलीय मुकाबले में हिस्सा लेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता का संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा और उप संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है।
सह संयोजक की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार और मेजर हरिश्चंद्र को सौंपी गई है। जिन विद्यालयों में आवासीय व्यवस्था की गई है, वहां की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए समितियों का गठन किया गया है।
छह विद्यालयों में रहेगी ठहरने की व्यवस्था
मंडलीय खेलकूद में आने वाले सभी जिलों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए शहर के छह विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि खिलाड़ी 9 नवंबर से यहां आने लगेंगे और 12 नवंबर तक यहीं रहेंगे।
आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में हरदोई जिले के बालक-बालिकाएं, जीआईसी में सीतापुर व लखनऊ के बालक, जीजीआईसी में सीतापुर व लखनऊ की बालिकाएं, वैदिक इंटर कॉलेज में उन्नाव, लखीमपुर व रायबरेली के बालक, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में उन्नाव, लखीमपुर व रायबरेली की बालिकाएं ठहरेंगी। नगर पालिका बालिका विद्यालय में निर्णायकों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रूपरेखा तैयार है। जिम्मेदारियां भी सौंपी जा चुकीं हैं ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न होने पाए। जल्दी ही सभी तैयारियां हो जाएंगी।
-ओमकार राणा, डीआईओएस।