{"_id":"5eb2dc3a8ebc3e907234ac4f","slug":"special-train-arrive-on-raibaraily-raibaraily-news-lko520481315","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 जिलों के 1200 श्रमिकों को लेकर रायबरेली पहुंची स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 जिलों के 1200 श्रमिकों को लेकर रायबरेली पहुंची स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
रायबरेली। गुजरात में फंसे प्रदेश के 58 जिलों के 1200 श्रमिकों को लेकर बुधवार की शाम श्रमिक स्पेशल ट्रेन रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन गत मंगलवार को साबरमती (गुजरात) से चली थी। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही मंडलायुक्त व नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम, आईजी एसके भगत कई अधिकारियों के साथ स्टेशन पर पहुंच गये।
जांच के बाद श्रमिकों को उनके जिलों में पहुंचाने के लिए रोडवेज की 40 बसें लगाईं गईं। इसके अलावा संदिग्ध श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह एंबुलेंस भी लगाई गईं। श्रमिकों के पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक-एक करके श्रमिकों की जांच शुरू कर दी है। जांच होते ही देर रात श्रमिकों को बसों से उनके गृह जनपद रवाना करने का सिलसिला शुरू किया गया।
रायबरेली के अलावा चित्रकूट, देवरिया, अमेठी, हरदोई, सीतापुर, गोरखपुर, उन्नाव, बलिया, महराजगंज, मऊ, बाराबंकी, मुरादाबाद, कौशांबी, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के 58 जिलों के श्रमिक गुजरात में कहीं न कहीं फंसे थे। लॉकडाउन के कारण वे घर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
सरकार ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था करके 1200 श्रमिकों को उनके जिलों में पहुंचाने के लिए गुजरात के साबरमती से रायबरेली के लिए विशेष ट्रेन (09307) चलाई। ट्रेन बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। यहां श्रमिकों की स्टेशन पर उतारकर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही अन्य चिकित्सीय जांच शुरू की गई। जांच के साथ ही श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए तय रूटों पर भेजी जाने वाली बसों पर बैठाकर भेजा जा रहा है।
इसके लिए रोडवेज की 40 बसें लगाई गई हैं। साथ ही संदिग्धों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह एंबुलेंस लगाई गईं। ट्रेन के पहुंचने से पहले मंडलायुक्त और आईजी ने स्टेशन पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी स्वप्निल ममगाई भी मौजूद रहे।
अव्यवस्थाओं का रहा अंबार, परेशान नजर आए श्रमिक
गुजरात से यहां पहुंचे श्रमिकों में अपने घर पहुंचने की खुशी तो थी, लेकिन उनके चेहरों पर परेशानी साफ नजर झलक रही थी। स्टेशन पर अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। बांदा निवासी रामकरन, फैजाबाद निवासी राकेश कुमार आदि का आरोप है कि उससे छह सौ रुपये नगद लिए गये थे लेकिन खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई।
कई श्रमिकों का तो आरोप है कि उन्हें रात में ट्रेन में खाने को भी कुछ नही मिला। साथ ही टिकट के लिए पांच सौ से छह सौ रुपये वसूल लिए गये। नगर पालिका की ओर से यहां पानी की बोतल, बिस्कुट, लंच पैकेट की व्यवस्था की गई थी। स्टेशन पर भी खाने-पीने की समुचित व्यवस्था न होने से श्रमिक बेहाल नजर आए।
इन जिलों के सबसे अधिक श्रमिक
जिले का नाम श्रमिकों की संख्या
हमीरपुर 178
प्रतापगढ़ 67
बलिया 66
अमेठी 52
आगरा 52
उन्नाव 48
हरदोई 46
रायबरेली 45
महोबा 39
प्रयागराज 33
सीतापुर 32
सुल्तानपुर 30
झांसी 30
साबरमती (गुजरात) से विशेष ट्रेन 1200 श्रमिकों को लेकर यहां पहुंची है। श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से इन्हें जिले के लिए रवाना किया गया। श्रमिकों को पहुंचाने के लिए रोडवेज की 40 बसें लगाई गई हैं। सुरक्षा के खास प्रबंध किए गये हैं। जिन श्रमिकों की जांच होती जाएगी उन्हें बसों में बैठा कर रवाना कर दिया जाएगा। यदि कोई संदिग्ध मिला तो उसे अस्पताल भेजा जाएगा।
-राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)