{"_id":"61afae99834eeb01741885ef","slug":"sp-s-advice-to-new-shos-bring-changes-in-behavior-raibaraily-news-lko607909380","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की नए थानेदारों को नसीहत, व्यवहार में लाएं बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की नए थानेदारों को नसीहत, व्यवहार में लाएं बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार रात हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने नए थानेदारों के पेंच कसे। उन्होंने थानेदारों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। आम जनता से ठीक तरह से बात करें।
यदि शिकायतें दोबारा मिलीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। शिवगढ़ और खीरों थानेदार को अल्टीमेटम दिया। खासकर शिवगढ़ थानेदार की मनमानी पर एसपी ने गहरी नाराजगी जताई।
पांच घंटे तक चली बैठक में एसपी का पूरा फोकस नए थानेदारों की कार्यशैली को लेकर रहा। दरअसल, डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी को छोड़कर सभी थानों पर नए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। गैर जनपद से आए थानेदारों की लगातार शिकायतें एसपी तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
नए थानेदार काम कम, जबकि क्षेत्र में विवादित अधिक हो रहे हैं। यही वजह रही कि बैठक शुरू होते ही एसपी ने सभी थानेदारों से कार्यशैली तत्काल सुधारने की नसीहत दे डाली।
सीओ डलमऊ और ऊंचाहार कोतवाल का काम संतोषजनक नहीं पाया गया था। एक बार फिर एसपी ने सीओ-कोतवाल को काम में सुधार लाने के निर्देश दिए।
भदोखर थाना क्षेत्र में हो रहे मिट्टी खनन पर भी एसपी ने नाराजगी जताई। इसके अलावा एसपी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। एसपी ने कहा कि सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। अराजकता फैलाने वालों को पाबंद करें।
उन्होंने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले थानेदार कतई कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर वंदना सिंह, सीओ लालगंज महिपाल पाठक समेत अन्य सीओ व थानेदार मौजूद रहे।