{"_id":"672791466a27ec3f080c2267","slug":"sp-has-removed-chowki-in-charge-in-case-of-beating-of-soldier-in-raebareli-handed-over-investigation-of-co-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पिटाई का मामला: एसपी ने चौकी इंचार्ज पर गिराई गाज, सीओ करेंगे जांच; अन्य दोषियों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की पिटाई का मामला: एसपी ने चौकी इंचार्ज पर गिराई गाज, सीओ करेंगे जांच; अन्य दोषियों पर भी होगी कार्रवाई
Sun, 03 Nov 2024 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
रायबरेली में रिटायर फौजी की बेरहमी से पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज को हटा दिया है।
विज्ञापन
रिटायर फौजी को पीटते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में घुरवारा चौकी के अंदर रिटायर फौजी इंदल सिंह को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में रविवार को घुरवारा चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया। प्रकरण की विवेचना डलमऊ कोतवाली के बजाय अन्य थाने से कराई जाएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों की ज्यादती की जांच सीओ सदर अमित सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष एसपी मिश्रा, सदस्य उमाशंकर सिंह, सीके शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से मिला। चौकी के अंदर रिटायर फौजी के साथ की बर्बरतापूर्ण की गई पिटाई पर नाराजगी जताई। सभी ने चौकी प्रभारी हिमांशू मलिक के खिलाफ कार्रवाई करने और डलमऊ कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर की भूमिका की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया
इस दौरान एसपी ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि रिटायर फौजी व उसके परिवार के साथ अन्याय नहीं होगा। इस पर पदाधिकारियों का गुस्सा शांत हुआ। एसपी ने बताया कि रिटायर फौजी के साथ पिटाई के मामले में चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है। जल्द ही चौकी पर नए दरोगा की तैनाती होगी। डलमऊ कोतवाली के बजाय इस मामले की विवेचना दूसरे थाने से कराने का निर्णय लिया गया है। ताकि, किसी तरह के आरोप प्रत्यारोप न हों।सीओ सदर से कराई जा रही जांच
रिटायर फौजी के परिवार के जिन लोगों के नाम फर्जी एफआईआर में लिखा दिए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। घुरवारा चौकी में हुए बवाल के लिए कौन दोषी है? इसकी जांच सीओ सदर से कराई जा रही है। सीओ की जांच रिपोर्ट में अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका सामने आई तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। घर पर पुलिस जाकर किसी को परेशान नहीं करेगी।यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत
यह था मामला
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेंदुरामऊ गांव निवासी एवं रिटायर फौजी इंदल सिंह के बेटे चाहत सिंह और घुरवारा निवासी राकेश सोनकर के बेटे शनिराज के बीच बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर चौकी ले आई थी।
आरोप है कि रिटायर फौजी ने साथियों के साथ पहुंचकर पुलिस कर्मियों पर पिस्टल तानने के साथ जानमाल की धमकी दी थी। बाद में रिटायर फौजी की चौकी के अंदर पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की गई थी। प्रकरण में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने रिटायर फौजी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर योगी सरकार: बोले- भाजपा राज में मीडिया के 'मनोबल के एनकाउंटर' का अपनाया जा रहा हर हथकंडा