फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP formed a committee to investigate police action

पुलिसिया कार्यवाही की जांच के लिए सपा ने बनाई कमेटी

Thu, 17 Oct 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
SP formed a committee to investigate police action
रायबरेली। आदित्य हत्याकांड तथा पूर्व में घटित जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न के मामले में जांच के लिए समाजवादी पार्टी ने पांच सदस्यीय टीम बना दी है।
विज्ञापन

सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस टीम का गठन किया है। टीम को 22 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

जांच टीम में विधायक उज्जवल रमण सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, अंबरीश सिंह पुष्कर, सदस्य विधान परिषद उदयवीर सिंह, सुनील सिंह साजन को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यह टीम आदित्य के साथ घटी घटना में सोनू ढाबा के लोगों के विरुद्ध की जा रही पुलिसिया कार्यवाही एवं जिला पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित किए जाने के मामलों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. इलियास का कहना है कि जांच दल के 22 अक्तूबर को आएगा। वहीं इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) के जिला संयोजक उदयभान चौधरी ने आदित्य हत्याकांड की विवेचना किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि इस मामले में प्रशासन का नकारापन जाहिर हो गया है। घटना के समय कुछ दूरी पर ही पुलिसकर्मी तैनात थे। हत्याकांड को कुछ लोग जातीय गोलबंदी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed