{"_id":"6238c8774684992d9e1e3220","slug":"sp-and-bjp-mlc-candidates-filed-their-nominations-raibaraily-news-lko6225526148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व सपा उम्मीदवारों ने भरा परचा, तीन निर्दल भी कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व सपा उम्मीदवारों ने भरा परचा, तीन निर्दल भी कूदे
विज्ञापन
रायबरेली। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के लिए सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने का काम पूरा हो गया। आखिरी दिन सपा और भाजपा के उम्मीदवार समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और परचा भरा। सपा उम्मीदवार वीरेंद्र शंकर सिंह जिले के चार विधायकों के साथ तो भाजपा के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह दो विधायकों साथ परचा दाखिल करने पहुंचे। तीन निर्दलीयों ने भी डीएम न्यायालय पहुंचकर दावेदारी की।
नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि विधान परिषद सदस्य पद के लिए भाजपा और सपा उम्मीदवारों समेत पांच नामांकन पत्र जमा हुए हैं। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद 24 मार्च को नाम वापसी होगी। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को एमएलसी व भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह नामांकन करने के लिए पहुंचे।
भाजपा प्रत्याशी के साथ सलोन विधायक अशोक कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, एमएलसी विद्या सागर सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल व अन्य समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन की औपचारिकताएं पूरी कराई। भाजपा प्रत्याशी ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिले में इस बार भी एमएलसी सीट पर भाजपा जीतेगी। सपा से ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर और सरेनी विधायक देवेंद्र सिंह व अन्य समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शंकर सिंह परचा जमा करने के लिए पहुंचे। कुछ देर इंतजार करने के बाद नामांकन कक्ष में पहुंचकर परचा भरा।
विज्ञापन
सपा विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि जिस तरह से जिले में छह में चार सीटों पर सपा विधायक जीतकर आएं हैं, उसी तरह एमएलसी का चुनाव भी सपा की झोली में आएगी। इसके अलावा मनीष कुमार कौशल, सुरेंद्र बहादुर सिंह और बीरेंद्र सिंह ने निर्दल के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर परचा भरा। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विकास भवन स्थित गेट पर जांच के बाद ही उम्मीदवारों व उनके समर्थकों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया। डीएम न्यायालय परिसर और मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग करके एरिया को लॉक रखा गया था।
एमएलसी पद के लिए 15 मार्च से कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को जमा हुए पांचों नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को की जाएगी। नाम वापसी की तारीख 24 मार्च तय की गई है। जिले में नौ अप्रैल को मतदान के बाद 12 अप्रैल को मतगणना होगी।