फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sonia arrived the Munawar Rana and DM residence, the family shared pain

मुनव्वर राना और डीएम के आवास पर पहुंची सोनिया, परिवार का दुख दर्द बांटा

Fri, 12 Feb 2016 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sonia arrived the Munawar Rana and DM residence, the family shared pain
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना और डीएम के आवास पहुंचीं। उन्होंने शायर की मां और डीएम की पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन


इनके परिवार का दुख दर्द बांटा और सुख दुख में साथ रहने का भरोसा दिया। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में भी जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


सोनिया गांधी जिला अस्पताल स्थित डीएम आवास पहुंचीं और डीएम सूर्यपाल गंगवार से मुलाकात पत्नी के निधन पर गहरा दुख जताया।

करीब 15 मिनट यहां रुकने के बाद सोनिया गांधी प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना के आवास शेखवाड़ा किला बाजार पहुंची। शायर राना और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां आयशा खातून के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि दुख की घड़ी में हम सब परिवार के साथ हैं। इस मौके पर इस्माइल राना, जमील राना, शकील, आरिफ काजमी, आसिफ काजमी, अतहर एहसन, ऐनुल हक, नजम, उमैर खान मौजूद रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंद्रासन सिंह के रतापुर स्थित आवास पर सोनिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर गहरा दुख जताया। कहा कि आजादी में उन्होंने जो भूमिका निभाई, उसमें हम कभी भुला नहीं सकते।

कांग्रेसी नेता निर्मल शुक्ला के सत्य नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर दुख जताया। ताड़तल्ला स्थित गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष लाभ सिंह मोंगा के आवास पर उनके बेटे जसवंत सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की।


इस मौके पर बलजीत सिंह मोंगा, मनकीरत, जसविंदर कौर, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अमावां ब्लॉक क्षेत्र के रुकुनपुर गांव के कांग्रेसी कार्यकर्ता मम्मन खां के घर भी सोनिया पहुंचीं। बीते दिन मम्मन खां का निधन हो गया था। सोनिया ने उनके बेटे शानू और परिवार के लोगों से मिली और शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed