{"_id":"161ae4524335d6f0b0e05b1fc3abbcd6","slug":"son-approached-the-police-to-seek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के फैले आंचल को मिली पुलिसिया दुत्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के फैले आंचल को मिली पुलिसिया दुत्कार
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की तलाश में 15 महीने से दर- दर भटक रही एक मां पर खाकी की नाउम्मीदी भारी पड़ रही है। मंगलवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला से एसपी ने मामला पुराना बताकर उसे टाल दिया।
निराश मां दफ्तर में ही अपना आपा खो बैठी और वहीं पर चीखकर रो पड़ी। महिला की चीख से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसपी के पीआरओ, पेशकार ने महिला को जल्द बेटे की खोजबीन कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
इस घटना से काफी देर तक फरियादी कक्ष में अफरातफरी का माहौल रहा। उधर, एसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि गायब किशोर की खोजबीन के लिए प्रयास किया जा रहा है। महिला आई थी, उसे जल्द बेटे का पता लगाने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
अमरीशपुरी कॉलोनी की रहने वाली निशा मिश्रा मंगलवार को एसपी को पत्र देकर बताया कि उसका बेटा चंदन (14) 15 माह से गायब है। उसके बेटे का अपहरण मिल एरिया क्षेत्र के एक होटल मालिक ने किया है।
शिकायत दर्ज कराने के बाद एक अन्य महिला के साथ बाहर निकली मां निशा मिश्रा दहाड़े मारकर रो पड़ी। पुलिस कर्मियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही कि उसे उसके बेटे से मिला दो, वरना होटल मालिक उसे मार डालेगा।
इतना ही नही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के पैर पकड़कर बेटे की तलाश कराने के लिए दुहाई मांगने लगी। पुलिस कर्मी पैर खींचकर उसे शांत करते नजर आए, लेकिन एक मां के आंखों से आंसू नहीं बंद हो रहे थे।
पीड़ित महिला ने बताया कि एसपी ने पुराना मामला बताकर वापस कर दिया।