फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Somewhere there was a fire in the shop, somewhere in the hut, goods worth lakhs were ashes

कहीं दुकान तो कहीं झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there was a fire in the shop, somewhere in the hut, goods worth lakhs were ashes
रायबरेली। जिले में दिवाली पर कई जगह आग लगने से करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। कहीं दीपक तो कहीं मोमबत्ती गिरने से आग लगी।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोनार मजरे दौतरा गांव निवासी रामेश्वर शुक्रवार को खेत गया था। इसी दौरान उसके घर में आग लग गई। लपटें देखकर दौडे़ ग्रामीणों ने हैंडपंप और कुओं से पानी भरकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार पाठक ने राजस्व कर्मियों के साथ क्षति का आंकलन किया। ग्राम प्रधान ने पीड़ित को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
वहीं गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग ग्राम निवासी संजय कुमार अग्रहरी किराने का व्यवसायी है। दिवाली की शाम को दुकान में दीपक जलाकर वह दूसरी मंजिल पर चले गए। रात में दुकान से धुआं निकलता देख परिवार के लोग नीचे आए। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक एक लाख रुपये का सामान जल गया था। उधर, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के मती के पुरवा मजरे गोकुलपुर गांव निवासी लोधई दिवाली पर घर में मोमबत्ती गिरने से आग लग गई। इससे गेहूं, चावल व कपड़े जल गए। पीड़ित ने बताया कि करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed