फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smuggler arrested, three turtles recovered

Raebareli News: तस्कर को दबोचा, तीन कछुए बरामद

Fri, 25 Jul 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, three turtles recovered
बरामद किए गए कछुए।
रायबरेली। ऊंचाहार में गंगा से लगे इलाकों में कछुओं की तस्करी हो रही है। बांधी बैरी गांव के पास पुलिस ने बुधवार रात एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन कछुए और छह किलो सूखी खोल बरामद की गई। इससे आशंका जाहिर की जा रहा है कि भारी मात्रा में कछुओं को मारा गया है। बरामद कछुओं और खोल को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि एक युवक कछुओं को लेकर बांधा बैरी गांव के पास खड़ा है। दरोगा सौरभ मलिक वहां पहुंचे तो युवक बाइक के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तलाशी में उसके पास तीन कछुए और करीब छह किलो खोल मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रणजीत निवासी गोकना बताया।
विज्ञापन


उसने नदी से कछुए पकड़कर तस्करी की बात कबूल की। पुलिस ने कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया। डलमऊ रेंजर रविशंकर ने बताया कि कछुओं को गंगा नदी में छोड़ा जाएगा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुलेआम हो रहा आखेट
गंगा नदी के गोकना, बादशाहपुर, पूरे तीर खरौली, कल्यानी व कोटरा बहादुरगंज गांव के पास खुलेआम आखेट किया जाता है। नदी की धारा में दिन रात जाल लगाए जाते हैं और मछली के साथ ही कछुओं का भी शिकार किया जाता। बड़े पैमाने पर कछुओं की तस्करी बंगाल, बिहार में की जाती है। बताया जाता है कि ऊंचाहार क्षेत्र में एक नेटवर्क सक्रिय है, जो काफी समय से कछुओं की तस्करी कर रहा है। गंगा किनारे रहने वाले लोग बताते हैं कि जब गंगा नदी में पानी कम होता है तो तस्कर जाल डालकर कछुओं का शिकार करते हैं। एक साल पहले एक बोरी कछुआ सड़क पर पड़े मिले थे।


कछुआ की तस्करी करने में शामिल एक आरोपी को पकड़ गया है। जिले में वन्यजीव संरक्षण के लिए विभागीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए सचल दल सक्रिय है।
मयंक अग्रवाल, उप प्रभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed