फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smriti targated rahul

दीदी घर आईं और लापता सांसद नामांकन करने केरल गए : स्मृति

Fri, 05 Apr 2019 12:19 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Fri, 05 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन

अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी जिले का तापमान तो 2017 में ही बढ़ गया, जब विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन



2014 में कांग्रेस के नेताओं ने संकल्प लिया था कि इस बार विकास करेंगे, लेकिन लापता सांसद ने लोगों को छलने का काम किया। दीदी घर आईं हैं तो लापता सांसद केरल नामांकन करने गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं अपने सामर्थ्य के साथ आपके साथ खड़ी रहूंगी और 23 मई का दिन यहां के लोगों के लिए किसी दिवाली से कम नहीं होगा।
विज्ञापन



सलोन विधानसभा क्षेत्र के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर में आयोजित विजय संकल्प किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद अमेठी में खाद की रैक नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी। मैंने अमेठी के किसानों के लिए गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर खाद की रैक उतरवाई। लापता सांसद गर्मी में पानी नहीं दे सकते।


अमेठी के किसान जीवन भर उनके सामने अपनी बेहतरी के लिए गिड़गिड़ाता रहे, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। 55 साल में कांग्रेस ने कभी किसान को विज्ञान से नहीं जोड़ा, लेकिन हमने अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र खोला।


इस बार किसान के हक के लिए कमल का बटन दबेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दूसरी जगह की तलाश यह बता रही है कि कांग्रेस को भी अहसास है कि अमेठी में इस बार कांग्रेस हार रही है।


यहां के लिए राहुल की प्रतिबद्धता उनके व्यवहार से जाहिर होती है। अमेठी की गलियों और गांवों का विकास उनकी निष्क्रियता का प्रमाण है। स्मृति ईरानी ने कहा कि 90 के दशक में छतोह में नेशनल पेट्रोलियम टेक्निकल स्कूल खोलने के लिए गरीब किसानों की करोड़ों की कीमत की जमीन ली गई और कैप्टन सतीश शर्मा ने शिलान्यास भी किया पर आज तक स्कूल नहीं खुला। इसका जवाब जनता देगी।



यहां तो 15 वर्ष को हो गया वनवास
स्मृति ने कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष तक वनवास काटा। अमेठी में तो 15 वर्ष हो गए। 23 मई किसी दीवाली से कम नहीं होगी। गरीब किसानों को स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड घर तक पहुचाया। मैं अमेठी के किसानों के सुख-दु:ख में हमेशा साथ थी और उनके साथ खड़ी रहूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed