फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   smriti irani

स्मृति ईरानी ने कन्याओं के पैर धुलकर लगाया टीका और दिए उपहार

Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
smriti irani
परशदेपुर (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचकर न सिर्फ लोगों को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी, बल्कि सलोन विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर सलोन की जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कन्याओं के पैर धुले।
विज्ञापन

टीका लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुुए उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज अष्टमी है। इसलिए नेता वाला कोई भाषण नहीं होगा। इस बीच वह क्षेत्रीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुई।
विज्ञापन

छतोह ब्लॉक क्षेत्र के परैया नमकसार में सलोन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी की जीत पर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देने के लिए कार्यक्रम रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में एमएलसी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी को दुर्गा अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि आज दुर्गा अष्टमी का दिन है। कोई नेता वाला भाषण नहीं होगा। यही बड़े बुजुर्गों की राय है।
उसके बाद सीधे मौजूद सात कन्याओं का पैर धुलकर कुमकुम टीका लगाया और चुनरी ओढ़ाकर पुष्प चढ़ाया। आरती उतारकर सभी कन्याओं को उपहार दिया। पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी ने आप सभी लोगों से वादा किया था कि आप सभी लोग विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें, दीदी आपके बीच में आएंगी। आज हम आपके बीच में हैं।
सलोन के दिंवगत विधायक दल बहादुर कोरी ने खुद कोरोना से प्रभावित होते हुए आप लोगों की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती थी कि उनके बेटे को वहीं सम्मान दें। अब आप सभी के आशीर्वाद से उनका बेटा आप सबका सेवक बनके काम करेगा।
क्षेत्र के ही उपेंद्र कुमार मिश्र ने केंद्रीय मंत्री से प्रतापगढ़ से चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन चलवाए जाने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने ट्रेन चलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी, छतोह मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, विवेक त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल, चैतन्य सिंह भदौरिया, मदन, प्रिंशू सिंह, पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार तिवारी, राजकुमार सिंह, मौजूद रहे।

मैडम भुगतान करा दीजिए प्लीज...
सहारा इंडिया परिवार के अभिकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की कि सहारा इंडिया परिवार लगभग 44 वर्षों से पूरे देश में लाखों कार्यकर्ताओं के जीविका का साधन बना हुआ है। इसमें 12 लाख कार्यकर्ताओं की जीविका चल रही है। 2012 से आज तक सेवी व सहारा के ज्वाइंट एकाउंट में 24 हजार करोड़ रुपये ब्याज समेत जमा हैं। इसके बाद भी बीमाकर्ताओं का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं का क्षेत्र में निकलना मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ताओं का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री ने उनकी समस्या का निराकरण कराए जाने का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री ने एक-एक करके क्षेत्रीय जनता सभी की समस्याओं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed