फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smoking-smoking burn arrogant Ravana, happy people Jume

धू-धू कर जला अहंकारी रावण, खुशी से झूमे लोग

Sat, 24 Oct 2015 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
इसके बाद राम-रावण युद्ध को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। अंत में राम ने अहंकारी रावण को अग्नि बाण से मारा। इसके साथ ही रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन


आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। साथ ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े।

शहर के सुरजूपुर स्थित रामलीला ग्राउंड पर सूरज ढलते ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। यहां पर सुरजूपुर और खाली सहाट की ओर से रावण वध का मंचन किया गया।

खाली सहाट रामलीला स्थल से रथ पर सवार राम की भूमिका में युवराज श्रीवास्तव और लक्ष्मण की भूमिका में मृदुल त्रिवेदी मेला स्थल पहुंचे। करीब आधे घंटे तक युद्ध का मंचन हुआ।

अंत में राम के अग्नि बाण छोड़ते ही विशालकाय रावण धू-धू कर जलने लगा। सीता की भूमिका सोमेश त्रिपाठी ने निभाई। इस मौके पर सुरजूपुर कमेटी के लीलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, विजय, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन


खालीसहाट कमेटी की ओर से रावण पुतला दहन हुआ। इस मौके पर सत्यांशु दुबे, ललितेंद्र कुमार, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी तरह आईटीआई में भी रावण का पुतला दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दशहरा मेला शुरू हुआ। इसमें जमकर खरीदारी हुई। मेले की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा।

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला चौरासी में रामलीला कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ की अगुवाई में राम और रावण युद्ध हुआ। रावण का पुतला दहन के बाद मेला शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed