{"_id":"6aac3db4236c5350610f3685","slug":"smcs-will-be-reconstituted-in-all-schools-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167719-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सभी विद्यालयों में नए सिरे से गठित होंगी एसएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सभी विद्यालयों में नए सिरे से गठित होंगी एसएमसी
Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित जिलेभर के लगभग 2350 विद्यालयों में नए सिरे से विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ विद्यालयों को आदेश जारी कर दिया है। नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं, जिनकी देखरेख में एसएमसी का गठन होना है। बीईओ को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर हाल में 30 नवंबर तक एसएमसी गठित करनी है, क्योंकि एक दिसंबर से नई एसएमसी जिम्मेदारी संभालेगी।
गैर अनुदानित विद्यालयों को छोड़कर समस्त स्कूलों यानी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाता है, जिसका कार्यकाल दो वर्ष के लिए होता है। वर्तमान में गठित विद्यालय प्रबंध समितियों का कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा हो जाएगा। इसके पहले नई समितियों का गठन करना है, ताकि पहली दिसंबर से नई समितियां क्रियाशील हो सकें। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में नवीन विद्यालय प्रबंध समितियों का पुनर्गठन 1 से 30 नवंबर तक कराना है।
विद्यालय प्रबंध समितियों के गठन के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। बीएसए ने बताया कि सभी 18 विकास क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी और नगर क्षेत्र में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नोडल नामित किए गए हैं। बीईओ को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।