फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Slogans raised against Baba Bachhrawan MLA on hunger strike demanding road

सड़क की मांग को लेकर अनशन पर बाबा, बछरावां विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 24 Oct 2021 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised against Baba Bachhrawan MLA on hunger strike demanding road
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर चल रहा बाबा रामकेवल का आमरण अनशन पांचवें दिन भी चलता रहा। कुछ लोगों ने बाबा के समर्थन में मार्ग की बदहाली का ठीकरा विधायक राम नरेश रावत के सिर पर फोड़ते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उनके द्वारा बोले गए जुमलों को तख्तियों पर लिखकर कस्बे में भ्रमण किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जनहित की मांगों को किए जा रहे आमरण अनशन का समर्थन किया।
विज्ञापन

महराजगंज-इन्हौना और मऊ से सिकंदरपुर मार्ग की मरम्मत को लेकर सुखई पुरवा तिराहे के पास बाबा रामकेवल अनशनकारी आमरण अनशन कर रहे हैं। अनशन के पांचवें दिन भी रविवार को कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं गया। इससे इलाकाई लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमरण अनशन की जानकारी होने पर कई सपा नेता एवं पूर्व विधायक पहुंचे और बाबा का समर्थन किया। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी के अलावा राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रवींद्र श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और बाबा की मांगों का समर्थन किया। कहा कि आम जनता की मांगों के लिए पूरी समर्थन किया जाएगा। जल्द ही सड़कों को ठीक कराने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश रावत के अनशन स्थल पर न पहुंचने से अनशनकारी बाबा के समर्थकों में नाराजगी है। कांग्रेसी नेता छेदीलाल पासी, अतरेहटा ग्राम प्रधान पति विशेषर और दिलीप शर्मा की अगुवाई में लोगों ने तख्तियां टांग कर प्रदर्शन किया।
लोगों ने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। बीते दिन बछरावां विधायक लोगों ने बताया कि इस जनआंदोलन में विधायक ने अब तक अपनी सूरत नहीं दिखाई है।

विरोध प्रदर्शन राजनीतिक षड़यंत्र : विधायक
बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने बताया कि मैंने बाराबंकी में जन्म लिया, जबकि बछरावां की जनता मेरे लिए पूज्यनीय है। उसने मुझे यह सम्मान दिया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बात हुई है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू कराया जाएगा। क्षेत्र में 250 सड़कें स्वीकृत कराकर बनवाई जा चुकी हैं, लेकिन 100 सड़कों का काम प्रस्तावित है। विरोध प्रदर्शन राजनीतिक षड़यंत्र है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed