{"_id":"6184ae44b63cd0c5d60eb2cb9f377d60","slug":"slipped-into-landing-craft-pilot-gunned-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडिंग में फिसला विमान, बाल-बाल बचा पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंडिंग में फिसला विमान, बाल-बाल बचा पायलट
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इग्रुआ में सोमवार को लैंडिंग के दौरान प्रशिक्षु विमान रनवे से फिसल गया। प्रशिक्षु पायलट ने किसी तरह विमान पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पायलट भी बाल-बाल बच गया।
इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में सुबह प्रशिक्षु पायलट जीलैन विमान लेकर सोलो उड़ान पर गया था। उड़ान पूरी करने के बाद पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पायलट विमान को रनवे पर उतार रहा था।
इसी दौरान विमान अनियंत्रित होकर रनवे से बाहर घास वाले मैदान में चला गया। कोई बड़ी दुर्घटना होती, इससे पहले पायलट ने विमान को नियंत्रित कर लिया।
मीडिया प्रभारी राम किशोर द्विवेदी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से बाहर चला गया था। पायलट सुरक्षित है। प्रशिक्षण के दौरान इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।