{"_id":"5b276deeba32a0cd27abb9a68778d26e","slug":"six-sweet-shops-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर स्वीट्स समेत छह मिठाई दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर स्वीट्स समेत छह मिठाई दुकानों को नोटिस
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए की टीम द्वारा लिए गए पनीर, बरफी, खोवा आदि के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में सागर स्वीट्स के संचालक समेत चार मिठाई दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 15 दिन में जवाब आने के बाद एडीएम कोर्ट में मुकदमा किया जाएगा।
एफएसडीए की टीम ने कई महीने पहले मिठाई की दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में नमूने फेल आ गए हैं। रेलवे स्टेशन रोड स्थित सागर स्वीट्स से लिया गया खोवा का नमूना फेल आने पर राकेश कुमार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सत्यनगर निवासी अनिल कुमार को ब्रेड ब्राउनी, जगतपुर निवासी महादेव प्रसाद को बरफी, दौलतखेड़ा निवासी अशोक कुमार को दूध की बरफी का नमूना फेल आने पर नोटिस जारी किया गया है।
खोवा का नमूना फेल मिलने पर सराय मुबारक निवासी श्रीपाल और पनीर व बरफी का नमूना फेल होने पर इंदिरानगर निवासी अशोक कुमार को नोटिस दिया गया। सीएफएसओ जेपी त्रिपाठी ने बताया कि जवाब आने पर मुकदमा करके सजा दिलाई जाएगी।