{"_id":"5f63b2618ebc3e30c53abe2a","slug":"six-people-injured-three-in-critical-condition-referred-to-district-hospital-raibaraily-news-lko5406654132","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोग घायल, तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर मजरे कुसमहुरा गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच खून-खराबा हो गया। एक-दूसरे पर लाठियां बरसाई गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बलीपुर गांव निवासी रामलखन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत की मेड़ पर शीशम का पेड़ लगे हैं। ज्योना गांव के रहने वाले रंग बहादुर सिंह, आशीष, प्रभात, पवन सिंह, मनीष सिंह, नमन सिंह व सूर्यभान सिंह लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पेड़ों को उखाड़ने लगे।
पेड़ उखाड़ने से रोका तो सभी ने एक राय होकर लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में रामलखन, उसका भाई प्रताप नारायण और लड़का शिवम घायल हुए। तीनों को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के सूर्यभान सिंह ने तहरीर में बताया कि वह अपने खेतों की ओर गया था। वहां देखा कि प्रताप नारायण, राम लखन, जागेश्वर, सोनू, शिवम, सुनील, सुरेश कुमार, नान्हू छेद्दू, लल्लू और शिव कुमार यादव व अंकित निवासी तनाऊ का पुरवा एक साथ मिलकर खेत की मेड़ गिरा रहे थे।
मना करने पर मारपीट की। इसमें सूर्यभान सिंह, मोहित सिंह, प्रभात कुमार सिंह घायल हुए। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम का कहना है कि दोनों पक्षों से केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।