{"_id":"61d0894d9d5dd8375957dfc6","slug":"six-medals-won-in-national-championship-raibaraily-news-lko611525948","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियनशिप में जीते छह मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंपियनशिप में जीते छह मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इस जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर छह मेडल अर्जित किए हैं। इसमें स्वर्ण, रजत, कांस्य के दो-दो पदक शामिल हैं। चैंपियनशिप में रेफरी के तौर पर इसी जिले के पीएन शुक्ला समेत कई लोगों ने भाग लिया। इन सभी को सम्मानित किया गया।
राजस्थान के जोधपुर शहर में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सिल्वर जुबली नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें पीएन शुक्ला के नेतृत्व में इस जिले के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बताया कि 7 से 9 आयु वर्ग में दुर्गमेय सिंह ने रजत पदक, 10 से 12 आयु वर्ग में आयुष वर्मा ने स्वर्ण पदक, मो. जैन अंसारी ने कांस्य पदक, 13 से 15 आयु वर्ग में जसप्रीत सिंह ने कांस्य पदक, 16 से 18 आयु वर्ग में अभिनव पांडेय ने स्वर्ण पदक, उदय प्रताप सिंह ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने पावर क्लब ऑफ स्पोर्ट्स के साथ ही पूरे जिला का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पदक विजेताओं के साथ ही चैंपियनशिप में बतौर रेफरी शामिल होने वाले पीएन शुक्ला, शैलेंद्र कुमार और तकनीकी सहायक सुमित श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।