फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six kilograms of loose spice samples seized; ice cream plant found closed.

Raebareli News: खुले मसालों के छह किलो नमूने जब्त, बंद मिला आइस्क्रीम प्लांट

Tue, 21 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 21 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Six kilograms of loose spice samples seized; ice cream plant found closed.
- उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने खुले मसालों की गुणवत्ता को लेकर की थी शिकायत
विज्ञापन

फोटो- 7
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर इकाई महराजगंज की शिकायत पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने महराजगंज में मसालों की गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान करीब छह किलो हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर संदिग्ध मिलने पर जब्त कर लिया गया। वहीं शिवगढ़ क्षेत्र में एक आइस्क्रीम प्लांट निरीक्षण के दौरान बंद मिला।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने खुले मसालों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों महेंद्र यादव, अभय प्रताप सिंह, उदय राज मौर्य और शुभांशु सचान की टीम ने महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में रायबरेली रोड स्थित साप्ताहिक बाजार में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने पंकज, ऋतिक, सुनील, राम नारायण और रति पाल की दुकानों से मसालों की जांच की। इस दौरान तीन किलो लाल मिर्च पाउडर, दो किलो हल्दी पाउडर और एक किलो धनिया पाउडर संदिग्ध गुणवत्ता का प्रतीत होने पर जब्त कर लिया गया। संबंधित दुकानदारों को खुले मसाले नहीं बेचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने शिवगढ़ रोड के टूक गांव स्थित अंकित आइस्क्रीम प्लांट का निरीक्षण किया, लेकिन परिसर में ताला बंद मिला। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed